दीवारों पर आ गई है सीलन और काली फंगस? बस स्प्रे बोतल में भरें ये 1 सस्ती चीज, मिनटों में गायब!

Spread the love

क्या आपके घरो में भी बरसात के मौसम में घर की दीवारों पर सीलन, पपड़ी और काली फंगस आता है तो यह एक आम समस्या है, जो न सिर्फ घर की खूबसूरती बिगाड़ती है बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक है। barsat me ghar ke seelan se kaise bache हवा में मौजूद अत्यधिक नमी (Moisture) के कारण दीवारों का पेंट उखड़ने लगता है और अलमारी में रखे कपड़ों से अजीब सी बदबू आने लगती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों और सही रखरखाव की मदद से आप अपने घर को इस समस्या से पूरी तरह बचा सकते हैं.

आइए जानते हैं सीलन, फंगस और कपड़ों की बदबू से छुटकारा पाने के सबसे असरदार तरीके:

दीवारों की सीलन और काली फंगस कैसे हटाएं?

ये उपाये तो सभी करते होंगे, सीलन वाली जगहों पर काली या हरी फंगस जमा हो जाती है, जो सांस की बीमारी वाले मरीजों के लिए नुकसानदेह है. इसे हटाने के लिए केमिकल के बजाय ये तरीके अपनाएं:

  • सफेद सिरका (White Vinegar): सिरके में एंटी-फंगल गुण होते हैं. एक स्प्रे बोतल में बिना पानी मिलाए सीधे सफेद सिरका भरें. इसे फंगस वाली दीवार पर छिड़कें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्क्रबर या कपड़े से साफ कर लें।
  • बेकिंग सोडा और पानी: फंगस को जड़ से खत्म करने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर प्रभावित दीवार पर लगाएं और सूखने के बाद ब्रश से साफ कर लें।

अलमारी और कपड़ों की गंदी बदबू दूर करने के उपाय

barsat me ghar ke seelan se kaise bache जब बारिश के दिनों में धूप न मिलने के कारण कपड़ों में एक अजीब सी सीलन भरी महक (Musty Smell) बैठ जाती है।

  • चावल की पोटली (Moisture Absorber): एक सूती कपड़े में 2-3 चम्मच कच्चे चावल बांधकर अलमारी के कोनों में रख दें. चावल हवा की अतिरिक्त नमी को सोख लेता है। बरसात के मौसम में घर की दीवारों पर सीलन होना इसके उपाए को करे।
  • चाक (Chalk): अलमारी के शेल्फ में 4-5 ब्लैकबोर्ड वाले चाक रख दें. यह भी नमी को कंट्रोल करने का बहुत सस्ता और कारगर तरीका है.कॉफ़ी बीन्स या कपूर: कपड़ों के बीच में कपूर की गोलियां या सूती कपड़े में कॉफी पाउडर बांधकर रखने से कपड़ों से भीनी-भीनी खुशबू आती रहती।

सीलन को दोबारा आने से रोकने के सुरक्षात्मक टिप्स

आप अपने घरो में क्रॉस वेंटिलेशन है जरूरी: जब भी बारिश रुके और बाहर थोड़ी धूप या सूखी हवा हो, घर के खिड़की-दरवाजे खोल दें ताकि घर के अंदर की नमी बाहर निकल सके।

  • बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन: नहाने के बाद बाथरूम की गीली हवा को बाहर निकालने के लिए कम से कम 20 मिनट तक एग्जॉस्ट फैन चालू रखें।
  • दीवारों से सटाकर न रखें फर्नीचर: बारिश के दिनों में सोफा, अलमारी या बेड को मुख्य दीवारों से कम से कम 3-4 इंच दूर रखें, ताकि हवा का फ्लो बना रहे और पीछे फंगस न लगे।

इसे भी पढ़े :

दीवारों पर सीलन और काली फंगस आने का मुख्य कारण क्या है?

Ans: बरसात के मौसम में हवा में अत्यधिक नमी (Moisture) होती है। जब यह नमी दीवारों के भीतर बैठ जाती है या वेंटिलेशन की कमी के कारण बाहर नहीं निकल पाती, तो दीवारों पर सीलन और फंगस (Mould) पनपने लगती है।

दीवार की काली फंगस को बिना केमिकल के कैसे साफ करें?

Ans: सफेद सिरका (White Vinegar) फंगस हटाने का सबसे बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। स्प्रे बोतल में सीधे सिरका भरकर फंगस वाली जगह पर छिड़कें, 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर सूखे कपड़े या स्क्रबर से साफ कर लें।

बारिश में अलमारी के कपड़ों को सीलन की बदबू से कैसे बचाएं?

Ans: अलमारी में नमी को सोखने के लिए एक सूती कपड़े में कच्चे चावल बांधकर रख दें या अलमारी के कोनों में ब्लैकबोर्ड वाले चाक (Chalk) रख दें। इससे कपड़ों से सीलन की महक नहीं आएगी।

क्या कपूर रखने से कपड़ों की बदबू दूर होती है?

Ans: हाँ, कपूर एंटी-बैक्टीरियल होता है और इसकी तेज, भीनी खुशबू कपड़ों से सीलन की गंदी बदबू को दूर रखती है। कपड़ों के बीच में कपूर की 2-3 गोलियां कपड़े में लपेटकर रख दें।


Spread the love

Leave a Comment